पटना ग्रामीण: बड़ी पहाड़ी नहर के पास 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने अगमकुंआ थाने की पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया
अगमकुंआ थाना क्षेत्र में बड़ी पहाड़ी नहर के पास एक दो वर्षीय बच्ची के साथ सोमवार की रात दुष्कर्म की वारदात हुई है। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:52 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया है।