पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पर एरोबैटिक शो का फुल ड्रेस रिहर्सल, 1500 फीट की ऊँचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
जेपी गंगा पथ पर मंगलवार सुबह 10:00 बजे से लेकर करीब 11:15 बजे तक 23 अप्रैल को होने वाले एरोबैटिक शो को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट ऊंचाई पर 9 लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए। वहीं वायु सेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाया।