कोरबा में देर रात पान ठेले पर सिगरेट और सामान लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में तीन युवकों पर दो युवकों से मारपीट करने का आरोप है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मारपीट में राहुल शांडिल्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी