2 अक्टूबर को No UPI Day का ऐलान?
यूपीआई इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। व्यापारियों के संगठनों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का आह्वान किया था। यह विरोध यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क के खिलाफ था।
दरअसल, 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क लगाए जाने का प्रस्ताव चर्चा में आया था। व्यापारियों के संगठनों ने इसे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध जताया।
विरोध के तहत कुछ बाजारों में QR कोड को काले कपड़े से ढककर केवल नकद लेनदेन का ऐलान भी किया गया था। हालांकि, सरकार के साथ बातचीत के बाद कई व्यापारी संगठनों ने इस विरोध को वापस लेने की बात कही है।
अब सवाल यह है कि क्या 2 अक्टूबर को वास्तव में यूपीआई सेवाओं पर इसका असर दिखाई देगा?
#korba #chhattisgarhupdate24 #viral #chhattisgarh #indianews
Korba, Korba | Oct 1, 2026