बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। खबर मिली है कि एक्ट्रेस इस वक्त हॉस्पिटलाइज्ड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बाली में उनका एक एक्सिडेंट हुआ है जिसमें उन्हें चोट भी आई है। एक्सिडेंट के बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि नुसरत भरूचा घूमने-फिरने और छुट्टियां बिताने के लिए नहीं बल्कि किसी प्रफेशनल रीजन से बाली गई थीं। वहां अपने प्रफेशनल कमिटमेंट पूरा कर लिया था और इसके बाद उन्होंने कुछ और दिन रुकने का फैसला किया। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
Korba, Korba | Oct 2, 2026