मुरार: दोस्त से लौट रहे 17 साल के छात्र को ट्रक ने कुचला, हादसे का निगरानी फुटेज सामने आया
Morar, Gwalior | Sep 28, 2026 दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहे 17 साल के लव कुश जाटव की बड़ागांव खुरेरी पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। शुक्रवार को हुए हादसे का CCTV वीडियो सोमवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया, जिसमें छात्र ट्रक के पहिए के नीचे आता दिखाई दे रहा है।