कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महोबकंठ थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित महेन्द्र (39) पुत्र नन्दराम, निवासी ग्राम टिकरिया को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सेशन केस संख्या 614/2021 में धारा 323, 504 भादवि और एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया।