मोहड़ा: तपोवन के पास पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गहलौर राजगीर सड़क जाम की, स्थानीय प्रतिनिधि ने समझाकर खुलवाया
Muhra, Gaya | Aug 3, 2026 मोहड़ा प्रखंड से गुजरे गहलौर राजगीर पथ को तपोवन के पास पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बंद कर दिया। जिससे सड़क में बड़े छोटे वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर स्थानीय प्रतिनिधि स्थल पर पहुंचे। जहां जाम में शामिल ग्रामीण महिला व बच्चों को समझाया गया व पेयजल व्यवस्था करने की बात कही गई। प्रतिनिधि द्वारा आश्वस्त कराये जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया