चकरनगर: करंट के जाल से दर्जनों गांवों की बिजली गुल होने का आरोप
क्षेत्र में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कथित तौर पर हाईटेंशन लाइन से कटिया डालकर खेतों में करंट प्रवाहित किया जा रहा है। इसके चलते विद्युत सब स्टेशन चकरनगर के अहेरिया-2 फीडर की आपूर्ति रात करीब10बजे के बाद बाधित होने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में लगाए गए तारों से सप्लाई बाधित हो रही