चूरू: सालासर में बस संचालन को लेकर रूट विवाद, सालासर बस यूनियन ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार
Churu, Churu | Mar 29, 2025 चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में निजी बस संचालकों के बीच रूट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यहां सालासर-सीकर रुट पर चलने वाली बसों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। झगड़े के बाद नोबत जान से मारने की धमकियों तक पहुंच गई है। ऐसे में सालासर बस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।