चूरू: NH-52 पर दूधवाखारा स्टेशन के पास कार व पिकअप की भिड़ंत में 3 लोग हुए घायल, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
Churu, Churu | Mar 28, 2025 चूरू के एनएच 52 दुधवाखारा स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम कार और पिकअप की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित 3 लोग घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। घायल हुए तीन लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया।