चूरू: टाऊन हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन, सीएम ने विभा पारीक और मोनिका गौड़ से किया संवाद
Churu, Churu | Mar 29, 2025 राजस्थान दिवस के उपलक्ष में चूरू के टाऊन हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा आदि मौजूद रहे।