चूरू: जयपुर के रोजगार मेले को लेकर होटल सनसिटी में यूथ कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
Churu, Churu | Mar 29, 2025 चूरू जिलामुख्यालय स्तिथ होटल सनसिटी में शनिवार को युथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 2 अप्रैल को जयपुर में युथ कांग्रेस द्वारा आयोजित किये जा रहे 'रोजगार मेले' को लेकर इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि 'रोजगार मेले' में 60 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की कंपनी के प्रतिनिधि भाग लेंगे।