चूरू: कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में गांव भाटीवाड़ से वारंटी को किया गिरफ्तार, AJM कोर्ट में किया जाएगा पेश
Churu, Churu | Mar 28, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साल 2012 में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने रात को बताया कि गिरफ्तार वारंटी शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।