सिहोरा: मझगवां थाना क्षेत्र में मासूम से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
मझगवां थाना क्षेत्र में 6 वर्षी मासूम बालिका के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर बालिका और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।