ईद उल मिलादुन्नबी पर पर्यावरण संरक्षण का पैगाम: पीलीबंगा में वृक्ष मित्र संस्था के सहयोग से हुआ पौधारोपण
#ईदुउल #फितर #LetestUpdate #Lalbahadurbhakhar
पीलीबंगा: ईद उल मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर 'वृक्ष मित्र संस्था' के सहयोग से कस्बे में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न किस्मों के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।
मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन इंसानियत की भलाई और प्रकृति के संरक्षण की सीख देता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के लोगों ने एकजुट होकर पौधारोपण किया और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मौलाना अबू नसर, पीर साहब शाहजी हसन अली, संस्था प्रधान इकबाल, चांद मोहम्मद, रफीक पवार, आमीन पवार, जाकिर हुसैन, साजिद अली और रफीक तेली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण की जिम्मेदारी ली।