लौंगवाला में भीषण सड़क हादसा: अचानक स्कूटी मोड़ने से बाइक की टक्कर, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना, एक गंभीर घायल
#Lalbahadurbhakhar #लोंगेवालारोड़एक्सीडेंट #LetestUpdate
पीलीबंगा/लौंगवाला:
लौंगवाला कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान वार्ड नंबर 06 निवासी मंगलाराम (पुत्र भागचंद नायक) के रूप में हुई है। घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हादसे की वजह यह रही कि मुख्य बस स्टैंड के पास आगे चल रही स्कूटी के अचानक मुड़ने से पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जोरदार टक्कर के चलते बाइक सवार मंगलाराम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विडियो फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों ने नाबालिगों व अनुभवहीन बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चौपहिया वाहन न सौंपें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
* लौंगवाला सड़क हादसा: मेन बस स्टैंड पर अचानक स्कूटी मोड़ने से बाइक की जोरदार भिड़ंत।
* सीसीटीवी में कैद: हादसे का लाइव वीडियो सामने आया, वार्ड 6 निवासी मंगलाराम गंभीर घायल।
* अपील: प्रशासन व ग्रामीणों ने अभिभावकों से की अपील—नाबालिगों को न दें वाहन।