सेन्हा: सावन की तीसरी सोमवारी पर सेन्हा के शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा प्रखंड।
पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी पर सेन्हा प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में भगवान भोलेशंकर व माता पार्वती की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 2:30 बजे तक मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ बनी रही।