जमुई: जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर गादी कटौना के पास ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग के गादी कटौना के पास रविवार की रात 9 बजे के करीब एक शादी समारोह में बाइक पर सवार होकर जा रहे दो भाई को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार दोनों भाई घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर सोमवार की सुबह उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।