जमुई: दौलतपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग घायल
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार की रात 8 बजे के करीब दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो-दो कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से आशुतोष शर्मा पप्पू शर्मा शामिल है। तो दूसरे पक्ष से विकास कुमार और मुकेश कुमार शर्मा शामिल है।