बनकटवा: जितना थाना क्षेत्र में खेत में लगे तार से करेंट लगने से पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया पति की हुई मौत
जितना थाना क्षेत्र में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पूर्व पंचायत समिति सदस्य अखिलेश साह (50 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि अखिलेश साह सुबह अपने खेत की फसल देखने गए थे। फसल देखकर लौटने के दौरान रास्ते में खेत की मेड़ से उनका पैर फिसल गया और वह नंगे मेटल तार की चपेट में आ गए। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।