डिंडौरी: रानी अवंती बाई चौक डिंडौरी में एनएसयूआई प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, पुतला दहन से रोका
डिंडौरी की रानी अवंती बाई चौक में मंडला में ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत से आक्रोशित होकर NSUI ने प्रदर्शन के दौरान रविवार दोपहर 3:00 स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग वाटर कैनेन चलाते हुए पुतला छीना और पुतला दहन करने से रोका। NSUI के पदाधिकारी और छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये।