अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही
बड़वानी 27 सितंबर 2026/जिले में अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, चोर्यनयन/निर्माण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान एवं 29 सितंबर 2026 को होने वाले पंचायतो के उप निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर जिला बड़वानी एवं उपायुक्त आबकारी इंदौर संभाग, इंदौर द्वारा सतत् कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अभिलाषा वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 26-09-2026 को आबकारी बल द्वारा वृत बड़वानी के ग्राम छोटी कसरावत, सजवानी वृत अंजड़ के ग्राम टिटगारिया, चैनपुरा, नलवाई वृत राजपुर के ग्राम सालीकला, जुलवानिया, वृत सेंधवा के ग्राम बोरली, वासवी, खेड़ी, सिलदइ एवं वृत खेतिया में ग्राम निवाली, पुरुषखेड़ा, बड़गांव में दबिश देकर देशी मदिरा 2.16 बल्क लीटर, विदेशी मदिरा 6.3 बल्क लीटर, हाथभट्टी मदिरा 65 बल्क लीटर जप्त की एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर सैंपल लेकर मौके पर फैलाया जाकर नष्ट किया। उक्त कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च के तहत आबकारी विभाग द्वारा कुल 17 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग 102582/- रूपये है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया, दिलीप जायसवाल, विभा नांदले, आबकारी प्रधान आरक्षक इरफान अली, सुदेश आचार्य, हुकुम पाटीदार, गंगा सोलंकी, आबकारी आरक्षक इमलेश पवार एवं सुयश यादव आदि का विशेष योगदान रहा है। आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
#JansamparkMP
#Badwani