#सेवा_संकल्प_अभियान 2026: बड़वानी में जिलास्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों ने 'विकसित भारत 2047' पर रखे विचार
बड़वानी 26 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिलास्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वानी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर, संकुल स्तर और विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित हुए मेधावी विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डॉ. गजेंद्र सिंह पटेल ने छात्रों एवं जनसमुदाय को संबोधित किया। 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य पर बात करते हुए उन्होंने छात्रों से कहा कि केवल पास होने वाले अंकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि शत-प्रतिशत अंक लाने होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो पाएगा। इस अवसर पर गणमान्य श्री अजय यादव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अर्जुन ने अपनी एकाग्रता से लक्ष्य साधा था, उसी प्रकार आप सभी को 'विजन 2047' को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य को साधना है, भले ही रास्ते में भटकाव पैदा करने वाले लोग राह रोकते रहें।
◼️'25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता के परिणाम:
1.प्राथमिक स्तर: पंकेश डावर (प्रथम), करण अहिरे (द्वितीय), मिहिका हार्डिया (तृतीय)
2.माध्यमिक स्तर: रयिर्थ शिंदे (प्रथम), अनिकेत सोनी व पावनी पवार (संयुक्त द्वितीय), कामक्षी सस्ते (तृतीय)
3.हाई स्कूल स्तर: पायल तावड़े (प्रथम), सृष्टि राठौड़ (द्वितीय), तनुश्री रेवडिया (तृतीय)
4.हायर सेकेंडरी स्तर: पायल मंडलोई (प्रथम), अक्षरा अलावे (द्वितीय), रोशनी सोलंकी (तृतीय)
◼️जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम:
1.प्राथमिक स्तर: अंकेश गुजरिया (प्रथम), निशा जैन (द्वितीय), राधिका परमार (तृतीय)
2.माध्यमिक स्तर: श्रद्धा उपाध्याय (प्रथम), मंजुला डावर (द्वितीय), मानवी व ऋषभ कुमावत (संयुक्त तृतीय)
3.हाई स्कूल स्तर: हिमांशी मुजाल्दे (प्रथम), तेजस्वी परिहार (द्वितीय), आलिया पिंजारिया (तृतीय)
4.हायर सेकेंडरी स्तर: रिया पांचाल (प्रथम), गायत्री कोली (द्वितीय), हंसा सेप्टा (तृतीय)
संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अनिल मिश्र ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री भागीरथ कुशवाह, श्री शिवम मिश्रा, श्री हेमंत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक,अभिभावक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामसहाय यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री मोतीलाल सोलंकी, प्रकाश गोयल, निर्भयसिंह जामोद, परिधि परिहार, सेवंती डावर तथा कन्या उ.मा.वि. बड़वानी के शिक्षक संजय यादव, रेखा सोनी, हेमलता तिवारी, मनीष तिवारी, श्याम कुमावत, कीर्ति मिश्रा एवं प्राचार्य मुस्तकीम खान, संतोष मिश्रा, मुकेश पंवार, राजेश मालवीय, बीआरसी सुनीता रावत तथा एडीपीसी मनोज भावसार की सराहनीय भूमिका रही।
49 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026