तिजारा: टपूकड़ा में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की गई सख्ती
Tijara, Alwar | Jul 9, 2026 आम नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविरों में बढ़ती लापरवाही की शिकायतों के बाद प्रशासन ने शक्ति बरतना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे टपूकड़ा कस्बे में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।