देवबंद: शादी समारोह में बवाल, युवकों ने खानसामाओं से की मारपीट, दुल्हन के सामान में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
देवबंद के कासिमपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ युवकों पर शादी का खाना तैयार कर रहे खानसामाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। अचानक हुए विवाद से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि मंगलवार दोपहर दो बजे कुछ युवक बैंक्वेट हॉल में पहुंचे और किसी बात को लेकर खानसामाओं से कहासुनी हो गई।