देवबंद: बड़गांव में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी
शुक्रवार को जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना बड़गांव पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च के साथ पैदल और वाहन गश्त की। पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिदों के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी गई।