सीतापुर: GIC मैदान में शिक्षकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी मैदान में शिक्षकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार शिक्षकों के द्वारा सरकार से अपनी मांगे पूर्ण किए जाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की जिसके बाद बड़ी संख्या में जनपद भर के शिक्षकों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद मांग पत्र के रूप में ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा है।