सीतापुर: बल्लई में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए दामाद का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के बल्लई गांव में संदिग्ध अवस्था में ससुराल गए दामाद का फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया था। मामले की जानकारी परिवार वालों को मिली तो परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।