सीतापुर: मैगलगंज के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल
महोली मैगलगंज मार्ग पर मैगलगंज में सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बच्चों सहित चार लोग जख्मी हो गए थे। घायलों का उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। कार में सवार सभी लोग नोएडा से लखनऊ जा रहे थे।