सीतापुर: पंचम पुरवा में विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक के परिवार को जमकर पीटा, महिला सहित 2 लोग घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पंचम पुरवा इलाके में विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक के परिवार को जमकर पीट दिया। किराएदारों की पिटाई से मकान मालकिन सहित उनकी बेटी दोनों जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।