जखनिया: PDA पर राजभर का पलटवार! बोले- P से 2017 में हारे, D से 2022 में हारे, A से 2027 में हारेंगे
उत्तर प्रदेश की सियासत में PDA को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर जोरदार तंज कसा है। राजभर ने कहा कि PDA का स्वरूप बार-बार बदलता जा रहा है। पहले एक फार्मूला सामने आया और फिर उसमें बदलाव किए गए। इसी पर अपने अंदाज में राजभर ने PDA के नए मायने भी गिना दिए।