जखनिया: परिवार न्यायालय के वसूली वारंट में बहरियाबाद पुलिस की कार्रवाई, वारंटी राजन गुप्ता को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई परिवार न्यायालय आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट के आधार पर की गई है। मामला थाना थाना बहरियाबाद क्षेत्र का है। आज उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।