जखनिया: माँ सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाज़ीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में डी फार्मा के छात्र विपुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला माना जा रहा है।