लखीसराय: गोड्डी गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
किऊल थाना की पुलिस ने गोड्डी गांव से इसी गांव के रहने वाले उमेश पासवान के पुत्र राजकुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार की अपराह्न 4 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. एसआई राजीव कुमार के द्वारा मामले को लेकर किऊल थाना में कांड संख्या 17/25 के तहत प्राथमिक की दर्ज कराया गया है.