लखीसराय: नया बाजार यातायात थाना ने वाहन जांच के दौरान 24 हजार रुपए का वसूला जुर्माना
नया बाजार यातायात थाने के वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में होली त्योहार को लेकर विशेष रूप से वाहन जांच अभियान रविवार की दोपहर 2:30 पर चलाया गया।वाहन जांच के दौरान यातायात थाने में कार्यरत पुलिसबलो के द्वारा शहर की सड़कों पर आवागमन कर रहे वाहन चालकों से विशेष तौर पर जांच की गई ,जांच के दौरान कमी पाए जाने पर वाहन चालकों से 24 हजार का जुर्माना वसूला गया।