लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी और एक शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग टीम के द्वारा रविवार की संध्या 5:24 पर जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव से स्थानीय एक व्यक्ति को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया।बड़हिया थाना क्षेत्र के डोमटोली से पुरानी छावनी इंग्लिश वार्ड संख्या 17 निवासी आयुष कुमार को 10 लीटर 200 ग्राम विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।