खानपुर: खानपुर नगर पालिका में आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न होगा
खानपुर नगर पालिका में आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए आज सुबह 11 तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे प्रातः 11:30 से लेकर दोपहर 2 तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 मतदान होगा ।