दादरी: सेक्टर-73 के पास पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में लंबे समय से वांछित शातिर गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में आधा दर्शन से अधिक मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सुनील धामा के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।