दादरी: लुहारली टोल प्लाजा पर लगा दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, जाम में फंसी मरीज को ले जाती एम्बुलेंस
ग्रेटर नोएडा में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात होती ही अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। इस दौरान जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एंबुलेंस को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा, ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम कुर्बानी के प्रयास में जुट गए।