दादरी: सेक्टर-47 के पास हर्ष फायरिंग में हुई ढाई वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई ढाई वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से हितेश के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।