दादरी: बिसरख क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी कलह के बाद 19 वर्षीय युवती ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने युवती को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि युवती का अपनी मां के साथ विवाद हो गया था।