दादरी: जिला कारागार में महाकुंभ से लाए गए अमृत जल से बंदियों को कराया गया स्नान, खुशी का माहौल रहा
गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में शुक्रवार को प्रयागराज से अमृत जल लाकर सभी बंदियों को स्नान कराया गया। इस दौरान बंदियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। गौतम बुद्ध नगर के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया है कि कारागार मंत्री दारा सिंह के आदेश पर महाकुंभ से अमृत जल लाकर जिला कारागार में बंद सभी बंदियों को स्नान कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।