रामसनेही घाट: देवीगंज सुबेहा मार्ग पर भवनियापुर गांव के पास पेड़ के चबूतरे से अनियंत्रित बाइक टकराई, दो लोग हुए घायल
देवीगंज सुबेहा मार्ग पर भवनियापुर गांव के पास पेड़ के चबूतरे से बाइक टकराई दो लोग हुए घायल घायलों की पहचान भवनियापुर थाना असन्द्रा निवासी 70 वर्षीय परमानंद पुत्र जगन्नाथ तथा उनके नाती 27 वर्षीय राजू पुत्र फूलचंद के रूप में हुई। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। वृद्ध व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।