रामसनेही घाट: गाजीपुर के पास दो मोटरसाइकिलों में हुई टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
कोटवा धाम कोटवा सड़क मार्ग पर गाजीपुर के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिल में हुई थी टक्कर जिसमें करन कुमार की मौके पर मौत हो गई थी। राम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान राम सिंह की भी मौत हो गई है। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है।