🚨 हरदोई से दिल दहला देने वाली खबर!
4 साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, चचेरा चाचा गिरफ्तार
हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके चचेरे चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को खेलाने के बहाने खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर एक बाग में छोड़कर फरार हो गया।
13 नवंबर को हुई थी लापता
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर लोनार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
15 नवंबर को बाग में मिला शव
मासूम की तलाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के नेतृत्व में छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 15 नवंबर को गांव के बाहर बाग में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
18 नवंबर को आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आरोपी रिजबी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 66, 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
मासूम को न्याय कब मिलेगा?
इस जघन्य घटना से इलाके में आक्रोश है। मासूम बच्चियों की सुरक्षा और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
📢 City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का।
पत्रकार रितेश पासी हरदोई
#HardoiNews #HardoiPolice #JusticeForChild #POCSOAct #हरदोई #लोनार #बेटियोंकीसुरक्षा #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2026