गुन्नौर: गुन्नौर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
गुन्नौर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर मात्र 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सबसे अधिक 57 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही।