दर्दनाक सड़क हादसा 💔 | दिव्यांग युवक की मौत
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर टिल्लू ईंट भट्ठे के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय दिव्यांग युवक ललतेश यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विदैल निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू के पुत्र ललतेश बुधवार शाम अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गया था। कृष्णा ढाबे पर खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद ललतेश अकेले पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे टिल्लू ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उपनिरीक्षक अशोक तिवारी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।
ललतेश पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दिव्यांग होने के कारण वह लाठी के सहारे चलता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।
#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #सड़कहादसा #दुर्घटना #ललतेशयादव #दिव्यांगयुवक #इटावाबरेलीहाईवे #FarrukhabadNews #BreakingNews #LocalNews #RoadAccident
Amritpur, Farrukhabad | Aug 27, 2026