पोड़ैयाहाट: पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने किया सुंदर पहाड़ी थाने का निरीक्षण
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने गुरुवार को सुंदर पहाड़ी थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के सिरिस्ता कार्यों एवं थाना में एवं पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों का भी निरीक्षण किया। SP श्री कुमार ने लंबित वारंट, अवैध खनन और कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।