ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में कलेक्टर की बाइक दौड़ी, ग्रामीणों की सड़क का रास्ता खुला
कटनी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग को पक्का कराने की मांग कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने रखी। कलेक्टर ने कहा चलिए, चलकर देखते हैं उन्होंने ग्रामीणों के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क की स्थिति देखी। इसके बाद स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर पीछे एसपी अभिनव विश्वकर्मा को बैठाया और करीब दो किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण किया